Share

देहरादून-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी जनपद में तहसील मोरी के अन्तर्गत आराकोट और उसके आस पास के क्षेत्र में बारिश एवं आपदा से प्रभावितों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने व राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं सचिव आपदा प्रबंधन को दिए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को युद्धस्तर पर राहत एवं सहायता प्रदान करने के निर्देश जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों के लिए आवासीय, खान-पान, पेयजल एवं चिकित्सीय सुविधाओं की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।  उन्होंने प्रभावितों को आवश्यक दवाईयाँ एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिये हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *