Share

लखनऊ/देहरादून-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार को सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर, निराला नगर, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. श्री ओम प्रकाश की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्व. श्री ओम प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कर्मठ कार्यकर्ता व योग्य विचारक बताया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री ओम प्रकाश संगठन के वरिष्ठ सदस्य थे। जीवन में वे कुशल मार्गदर्शक एवं समाज सेवी रहे, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित किया था। लखनऊ में विश्व संवाद केन्द्र भवन, माधव सेवा आश्रम तथा मथुरा में दीन दयाल धाम का भी उनके मार्गदर्शन में निर्माण किया गया। ऐसे राष्ट्रभक्त मनस्वी के निधन को उन्होंने समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *