Share

रूद्रपुर– प्रदेश के मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा,सहकारिता एवं दुग्ध विकास डा0 धन सिंह रावत डिस्ट्रिक्ट काॅ-आपरेटिव बैंक रूद्रपुर के 10वीं वार्षिक निकाय की (एजीएम) बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुचंकर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कहा कि यहां पर उपस्थित सभी समितियों/सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व सदस्य अपनी समितिया/सोसायटी, किसानों व बैकों के सम्बन्ध में इस एजीएम में अपना-अपना सुझाव दे सकता है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को शून्य प्रतिशत पर ऋण की व्यवस्था की गयी है। जिसके तहत लघु उद्योग समूह के लाभार्थियों को अब तक पांच लाख ग्यारह सौ महिला समूहों को ऋण दिया गया है। उन्होने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस साल 20 हजार समूह इस योजना के अन्र्तगत ऋण देने का है उन्होनें बैंकों से कहा कि किसानों को सरलीय करण से इस योजना का लाभ दिया जाय। बैंक किसी भी लाभार्थी को परेशान ना करें। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार की मन्सा है कि महिलाओं को सशक्त व स्वालम्बी बनाना है। उन्होंनें सम्बन्धित बैंकों को सरकार की  जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंनें कहा कि अब तक डिस्ट्रिक्ट काॅ-ओपरेटिव बैंक में अब तक 442 पद भरे गये है। आगे भी अन्य स्टापों की भी नियुक्ति की जायेगी। उन्होनें कहा कि रिक्त पदों में उत्तराखण्ड के लाभार्थी को ही लिया जायेगा। उन्होनें सभी डिस्ट्रिक्ट काॅ-आपरेटिव बैंक में रिक्त पदों की सूची शीघ्र शासन में भेजने के निर्देश दिये।  उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू की है उन्होंने कहा कि कतिपय लाभार्थी किसी परिस्थितिवश ऋण चुकाने में असमर्थ रहें है वे सरकार द्वारा इस योजना के अन्र्तगत 01 जुलाई से 07 अक्टूबर 2019 तक बकाया ऋण दे सकता है। उन्होनें कहा कि सभी समितियों को जल्द ही आॅन लाइन से जोड़ा जायेगा वह प्रत्येेक सोसायटीयों में एटीएम कार्ड भी जारी किये जायेंगें।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट काॅ-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मानस, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत, मा0 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दान सिंह रावत, पूर्व बैंक अध्यक्ष सुभाष बेहड़ के साथ ही डिस्ट्रिक्ट काॅ-आपरेटिव बैंकों के समितियों के उपाध्यक्ष, सदस्य व कर्मचारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *