Share
देहरादून-मंगलवार को देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में सबसे पहले PRSI देहरादून चैप्टर के दिवंगत सदस्य स्व.दीपक उनियाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चैप्टर के सदस्यों की तरफ से रुपये 50 हजार की राशि एकत्रित कर उनके परिजनों को दिया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अगस्त माह में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर देहरादून चैप्टर द्वारा बॉलीवुड के उभरते हुए फ़िल्म म्यूजिक डायरेक्टर बी.के.सामंत को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल ने कहा कि चैप्टर के सभी सदस्य श्री सामंत के उज्वल भविष्य की कामना करते है।
म्यूजिक डायरेक्टर श्री बी.के.सामंत ने कहा कि उत्त्तराखण्ड उनकी जन्मभूमि है। मुम्बई में उनके द्वारा संघर्ष किया गया है, जिसका प्रतिफल है कि आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूँ। अब मैं उत्त्तराखण्ड के संगीत को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा हूँ। ज्ञातव्य है कि श्री सामंत का अभी हाल ही में थल की बाजार गीत काफी लोकप्रिय हुआ है, जिसे यूट्यूब पर 1.5 करोड़ लोग देख चुके है।
बैठक में prsi देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष अमित पोखरियाल, सदस्य अनिल वर्मा, संजय सिंह, वैभव गोयल, राकेश डोभाल, विनीत, संजय बिष्ट आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *