Share

हल्द्वानी 11 जून 2019 (सूचना)- एमबीपीजी के कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व0 भुवन भण्डारी का सोमवार को निधन हो जाने से पूरा प्रदेश एवं जनमानस आहत एवं शोकाकुल है। मंगलवार की सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने स्व0 भण्डारी के हल्द्वानी आवास पर पहुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी तथा दिवंगत के परिजनों से भेंट कर उनको सांत्वना देते हुये ढांढस बधांया।
दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि स्व0 भण्डारी अपने स्वास्थ्य एवं कठिनाईयों की चिन्ता किये बिना ही जनता के हितों, जन समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र के विकास हेतु निःस्वार्थ भाव से तत्परता से कार्य करते थे। स्वर्गीय भण्डारी का संसार से जाना समाज एवं पार्टी के लिए अमूल्य क्षति है, और इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्हांेने कहा कि स्व0 भुवन सामाजिक क्षेत्रों मे काफी सक्रिय रहते थे तथा समाज के गरीब तबके के रहनुमा के तौर पर जाने जाते थे। गरीब लोगों की कन्याओं के विवाह गरीबों के इलाज के लिए वह तन-मन-धन से समर्पित भाव से कार्य करते थे। उन्होने पार्टी को आगे बढाने लिए बहुत ही अनुकरणीय कार्य किये है। उन्होने स्व0 भण्डारी को अश्रुपुरित नेत्रों से विदाई भी दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष डाॅ.इन्दिरा हृदयेश, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत, विधायक बंशीधर भगत, राजकुमार ठुकराल, पुष्कर सिंह धामी, दीवान सिंह बिष्ट, मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ब्लाॅक प्रमुख आनन्द दरम्वाल, अध्यक्ष मण्डी परिषद गजराज बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, मजहर नईम नबाब, अजय राजौर, रेनु अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री विजय बिष्ट,, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरूण बंसल, प्रकाश रावत, बिन्देश गुप्ता,मनोज शाह, अनिल डब्बू, हेमन्त द्विवेदी, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, विजय मनराल, सुरेश तिवारी, भुवन जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज रौतेला, प्रताप बोरा, ध्रुव रौतेला, चतुर सिंह बोरा, सचिन शाह, गोविन्द सिंह बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, हुकुम सिंह कुॅवर, हरेन्द्र बोरा, हरविन्दर  सिंह चड्डा, पार्षद प्रमोद तोलिया, डूंगर सिंह बिष्ट, तारादत्त पाण्डेय, आलम नदगली, जगदीश बिष्ट, चन्द्रशेखर जोशी, मुकुल बल्यूटिया,हेमन्त साहु, प्रयाग दत्त भट्ट, मुकेश बोरा, विनोद दानी,राजेन्द्र सिंह नेगी,शोएब अहमद, डा0 प्रमोद कुमार गोल्डी, सौरभ भट्ट, प्रताप बिष्ट,फकीर राम टम्टा, दिनेश आर्या के अलावा आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला, डीआईजी अजय जोशी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल के अलावा विभिन्न संगठनों के व्यक्ति एवं जनसमूह शामिल था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *