Share

हुकूमत एक्सप्रेस
कुन्दरकी (मुरादाबाद)। उत्तर प्रदेश में गठबंधन को जहां करारी हार का सामना करना पड़ा तो वही मुरादाबाद मंडल में छह की छह लोकसभा सीटें जीतकर साबित कर दिया है कि देश में भले ही मोदी की लहर हो लेकिन मुरादाबाद मंडल में आज भी सपा का वर्चस्व कायम है
कुंदरकी चेयरमैन पति मेहंदी हसन खान के आवास पर प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद शफीक उर रहमान वर्क को जीत की मुबारकबाद दी। हाजी रिजवान ने कहा मुरादाबाद मंडल सपा का गढ़ रहा है कुंदरकी विधानसभा में हमेशा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर हमेशा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है कुंडकीविधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी शफीक उर रहमान को एक लाख 55 हजार से अधिक वोट देकर यह साबित कर दिया है कि समाजवादी पार्टी जनता के दिलों पर राज करती है।
विधायक ने आगे कहा की 2017 के चुनाव में मुरादाबाद मंडल में सपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी और मुरादाबाद जिले में चार विधायक सपा के बने थे विधायक हाजी रिजवान को लगता है कि अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संगठन में बदलाव की जरूरत है पुराने सपा के नेताओं को दोबारा पार्टी से जोड़कर जमीन पर संघर्ष करना चाहिए तो 2022 में दोबारा उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बन सकती है समाजवादी पार्टी सँघर्ष सील पार्टी है सत्ता तो आती जाती रहती है लेकिन सपा ने जो रिश्ता उत्तर प्रदेश की जनता से बनाया है वो कभी खत्म नही हो सकता। हम एक बार फिर जनता के बीच अपनी पार्टी की नीतियों को लेकर गावँ गावँ तक पहुचेंगे जनता अब 2022 में यूपी में सपा की सरकार देखना चाहती है।
कुंदरकी विधानसभा पहले से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है जहां विधायक को अपने चुनाव में विधानसभा चुनाव में 1लाख 10 हजार वोट मिले थे वही अब लोकसभा चुनाव में एक लाख 55 हजार से अधिक वोट देकर कुंदरकी विधानसभा ने लोकसभा प्रत्याशी सफीकुर रहमान वर्क जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *