Share

रूद्रपुर– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जनपद सहित सभी तहसीलों व विकास खण्डों में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जनपद में मुख्य कार्यक्रम विकास भवन परिसर व कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित की देख रेख में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद््देश्य पर्यावरण को संरक्षित व सवंर्धित करना है। उन्होने कहा पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होने कहा पर्यावरण के संरक्षण के लिये हम सभी को अपना योगदान पेड लगा कर व पेड बचा कर कराना होगा साथ ही हमे जल संरक्षण व संवर्धन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने कहा जनपद को स्वच्छ बनाने हेतु सभी जनपद वासी आगे आये साथ ही अपने घर व आस-पास को स्वच्छ रखने हेतु मुहिम चलाये। उन्होने कहा कुडे को निश्चित स्थान पर ही डाले साथ ही पर्यावरण की रक्षा हेतु पालिथिन का प्रयोग न करें। उन्होने कहा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये हर व्यक्ति एक पेड अवश्य लगाये व उसकी देख-रेख करें। उन्होने कहा इस वर्ष वर्षा काल में जनपद मंे वृृक्षा रोपड कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इस अवसर पर विकास भवन में वृृक्षारोपण व वाॅल पेन्टिंग की गयी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी,जिला विकास अधिकारी अजय सिंह,जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ललित आर्य,मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र धामी सहित विकास भवन के सभी कार्मिक उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *