Share

देहरादून (सू.ब्यूरो)- मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय मंत्रिमण्डल में उत्तराखण्ड को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किए जाने पर डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह रहा है। बाबा केदार के परम भक्त प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं। पहले भी केंद्रीय मंत्रिमण्डल में उत्तराखण्ड को प्रतिनिधित्व दिया गया था। इस मंत्रिमण्डल में भी राज्य को प्रतिनिधित्व मिलने से स्पष्ट उत्तराखण्ड की केंद्र के लिए महत्ता स्पष्ट होती है। उत्तराखंड में संस्कृति, अध्यात्म, पर्यटन, और इंफ्रास्ट्रक्चर को संवारने की दिशा में केंद्र से कई प्रयास हुए हैं। मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारपुरी एक भव्य व दिव्य रूप में दिखने लगी है। रोड, रेल, रोपवे और एयर कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। उत्तराखंड के दर्द को समझते हुए मोदी सरकार ने 3340 करोड़ की राज्य समेकित सहकारिता विकास परियोजना उत्तराखंड को दी है, जिससे व्यापक स्तर पर रोजगार सृजित होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि लगातार दूसरी बार देवभूमि की जनता ने 5 कमल मोदी जी को देकर जो वादा निभाया है, मोदी जी विकास के रूप में उसकी पाई-पाई, राज्य को चुकता करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *