Share

नई दिल्ली/देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी नव निर्वाचित सांसदों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। रविवार को देर सायं नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभी सम्मानित सांसदगण अनुभवी तथा राज्य की समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य हित से जुड़ी केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उनके प्रयास मददगार रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। राज्य की जनता द्वारा हम पर जो विश्वास व्यक्त किया है। तथा जन अपेक्षाओं को सामूहिक प्रयासों से पूरा करना हम सबका दायित्व है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पुनः दोहराया है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। अब हमें राज्य के सर्वांगीण विकास में तत्परता से जुटना होगा। उन्होंने सांसदों से राज्यहित में अपने अमूल्य सुझावों से भी अवगत कराने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर नव निर्वाचित सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, डाॅ.रमेश पोखरियाल ’निशंक’, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, अजय टम्टा के साथ ही राज्यसभा सांसदअनिल बलूनी भी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *