Share

रूद्रपुर– प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के निर्देशो के क्रम में प्रदेश के अन्तर्गत जल संचय व जल संरक्षण-संवर्द्धन दिवस 25 मई से 30 जून तक मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में जल संचय एवं जल संर्द्धन मनाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत परम्परागत जल श्रोतो के पुनरोद्धार तथा फार्मा पाउण्ड,जल कुण्ड,पेरूल चैक डैम,ग्रामीणों द्वारा तालाब व चाल-खाल के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होने जन जागरूकता के माध्यम से भी जल संचय व संवर्द्धन को बढावा देने को कहा। उन्होने कहा कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद,तहसील,विकास खण्डो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जल दिवस मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि गिरते हुये जल स्तर को देखते हुये जल संचय/संवर्द्धन अति आवश्यक है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *