Share

देहरादून-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना 23 मई 2019 को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ की जायेगी। ईवीएम की गणना का कार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर के न्यू बाक्सिंग हाॅल में तथा ईटीपीबीएस एवं डाक मतपत्रों की गणना का कार्य इसी परिसर  में स्थित बैडमिन्टन हाॅल में भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के उपरान्त सम्पादित किया जायेगा। मतों की समाप्ति के उपरान्त इस जनपद में अवस्थित सभी 10 विधानसभा निर्वाचन खण्डों की सील्ड ईवीएम तथा वीवीपैट को निर्वाचन से सम्बन्धित सांविधिक एवं असांविधिक प्रपत्रो के सील्ड बाॅक्सों सहित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर के ब्यायज हास्टल में बने स्ट्रांगरूमों में विधानसभावार सील्ड कर एक प्लाटून पीएसी की अभिरक्षा में सुरिक्षत रखा जायेगा। मतदान से सम्बन्धित ईवीएम को मतणना हेतु न्यू बाक्सिंग हाॅल में लाने के लिए मतगणना तिथि 23 मई को प्रातः 07 बजे सम्बन्धित सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर के ब्वायज हाॅस्टल में बने अपने-अपने स्ट्रांगरूम खोल दिये जायेंगे। उन्होंने 01-टिहरी गढवाल व 05- हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त अभ्यर्थियों  से अनुरोध किया है कि वे 23 मई 2019 को प्रातः 07 बजे ईवीएम के स्ट्रांगरूम खोलने के दौरान तथा मतगणना समाप्ति के उपरान्त सील्ड ईवीएम और वीवीपैट एवं अभिलेखों को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर ब्वायज हास्टल में बने स्ट्रांगरूम में रखते समय स्वयं उपस्थित होने या अपने निर्वाचन अभिकर्ता को अनिवार्यतः भेजने का अनुरोध किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *