Share
देहरादून दिनांक 15 मई 2019-रिटर्निंग अधिकारी 01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र /जिलाधिकारी देहरादून एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना का कार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर के न्यू बाॅक्सिंग हाॅल व बैटमिन्टन हाॅल में किया जाना है। उन्होंने अवगत कराया कि  23 मई 2019 को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होने वाली मतगणना हेतु विधानसभावार 14 टेबल तथा 1 टेबल ए.आर.ओ सहित कुल 15 टेबल लगाई जानी है।
उन्होंने बताया कि टिहरी संसदीय क्षेत्रान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र 15-चकराता (अजजा), 16- विकासनगर, 17-सहसपुर, 19-रायपुर, 20-राजपुर रोड (अ.जा), 21-देहरादून कैन्ट, 22-मसूरी हेतु मतदान के दिन प्रयुक्त कन्ट्रोल यूनिट/वीवीपैट के माध्यम से मतगणना का कार्य 105 टेबिल पर महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर के बाक्सिंग हाॅल में तथा 56 टेबल पर ईटीपीबीएस  एवं  28 टेबल पर मतदान कार्मिकों, सुरक्षा कार्मिकों,  ड्राईवरों , हेल्परों आदि से प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना का कार्य बैडमिन्टन हाॅल में किया जायेगा
उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में 05-हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्र 18-धर्मपुर, 23 डोईवाला, 24-ऋषिकेश हेतु मतदान के दिन प्रयुक्त कन्ट्रोल यूनिट/वीवीपैट के माध्यम से गणना का कार्य 45 टेबल पर महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के बाक्सिंग हाॅल में किया जायेगा।
उन्होंने 01-टिहरी गढवाल व 05-हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे प्रारूप-18 भरकर अपने अभिकर्ता की दो-दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो सहित 18 मई 2019 तक जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में अनिवार्यतः जमा करायें ताकि गणना अभिकर्ताओं के पास जारी किये जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *