Share
हल्द्वानी 10 मई 2019-  गर्मी के मौसम मे जनस्वास्थ को लेकर प्रशासन गम्भीर हो गया है, लोगों को बेहतर सफाई शु़द्ध पेयजल तथा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने कि लिए जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन द्वारा आदेश पारित किये गये है। जारी आदेश में उन्होने कहा है  कि ग्रीष्मकाल के दौरान डायरिया, डेंगू एवं मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की सम्भावना बनी हुई है। उन्होने नगर निगम, नगर पंचायतों तथा स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जनस्वास्थ के लिए कारगर रणनीति बनाकर कार्य करें। श्री सुमन ने नगर आयुक्त हल्द्वानी तथा जनपद के सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रोगों के नियंत्रण के लिए निकाय क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान का कार्य सुबह एवं सायं किया जाए, इसके साथ ही कूड़ा संग्रह स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव भी किया जाए। उन्होने स्थानीय निकायों के सभी स्वास्थ अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लें तथा रोज की रिर्पोट जिला कार्यालय को उपलब्ध करायें। श्री सुमन ने कहा जनपद में गन्दगी वाले स्थानों को चिन्हित किया जाए तथा विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाए, सभी निकाय नियमित रूप से नालियों की सफाई भी करायें तथा नालियों से  निकलने वाले कचरे को दूर विस्तारित किया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि संक्रामक बीमारियों की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों मे विशेष सतर्कता बरती जाए तथा चिकित्सकीय टीमें भेजकर पीडितों की जांच करायी जाए तथा विशेष शिविर लगाकर मलेरिया की दवा, ओआरएस का घोल के पैकेट भी वितरित किये जाएं। उन्होने कहा अस्पतालों मे संक्रामक बीमारियों से ग्रसित रोगियो को तुरन्त चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जिलेभर के सभी खाद्य अधिकारियों को आदेशित किया कि वह खुले मे बिक रहे खाद्य पदार्थो विशेषकर गन्ने के रस, खुले कटे फलांे,खुली मिठाइयों व अन्य पदार्थो की चैकिंग करें। खुले मे बिक्री वाले पदार्थ डायरिया को आमंत्रण देते है ऐसे खुले खाद्य पदार्थो को मौके पर ही नष्ट किया जाए।
जिलाधिकारी श्री सुमन ने जनसाधारण से अपील की है कि गर्मी से बचाव के लिए उपाय करें तथा आवश्यक तौर पर दोपहर के समय घरों से बाहर ना निकलें, फुल आस्तीन के कपडे  एवं सनग्लास का प्रयोग करेें तथा शुद्व पानी एवं ओआरएस घोल का प्रयोग करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *