Share

देहरादून-लोक सभा चुनाव 2019 मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं स्वीप द्वारा दून वोट दून अभियान के तहत  देहरादून जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिसमे  1950, nvsp.in, Cvigil App  के बारे मे जन जागरूकता किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले को 5 क्षेत्रों में बाटां गया है। जिसमे पांचो टीमो द्वारा जिले के अनेकों स्थानो पर जागरूकता कार्यकम किया जा रहा है। पहली टीम द्वारा षिंिकेश क्षेत्र में आज गल्र्स इण्टर काॅलेज मे सीविजिल ऐप्प के बारे मे छात्राओं को जागरूक किया गया साथ ही कोयल ग्राण्ट चैक पर दुकानदारो को मतदान हेतु प्रेरित किया गया । दूसरी टीम द्वारा विकासनगर क्षेत्र में डाक पत्थर, राजकीय डिग्री काॅलेज एवं राजकीय अस्पताल मे मतदान करने हेतू जागरूक किया गया। तीसरी टीम द्वारा शीतल विहार, अजबपुर खुर्द, आनन्द प्लाजा, बहुगुणा काॅलोनी, कनिका अस्पताल के निकट, रिस्पना पुल, कैलाश अस्पताल एवं जोगीवाला चैक के निकट अनेको स्थानो पर जा जा कर हजारांे मतदाताओं को मतदान करने हेतू प्रेरित किया गया। चैथी टीम द्वारा गढीकैंट, सीमाद्वार, एफ.आर.आई. गेट, साईलोक काॅलोनी के आस पास के अनेकों स्थानांे पर लोगों को मतदान करने हेतू जागरूक किया गया। पंाचवी टीम द्वारा राजपूर मेन मार्केट, एमडीडीए पार्क, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, टाईम एसक्वाएर माॅल मे रथ केे माध्यम से हजारो वोटरांे को मतदान के दिन मतदान करने लिये प्रेरित किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *