Share
देहरादून  (सू.ब्यूरो)-लाइव डेमो के जरिये समझाया दिव्यांग प्रशिक्षुओं को वोटिंग का तरीका
बुधवार को लतिका रॉय फाउंडेशन के 20 प्रशिक्षुओं को सचिवालय परिसर स्थित मीडिया सेंटर में लाइव डेमो के जरिये वोट डालने की प्रक्रिया समझायी गयी ।
डेमो वोटिंग करने वाले सभी प्रशिक्षु दिव्यांग हैं । सभी प्रशिक्षुओं ने बड़े धैर्य से पूरी प्रक्रिया समझी एवं सभागार में मौजूद निर्वाचन कर्मचारियों से विभिन्न सवाल भी किए जिनके उत्तर निर्वाचन कर्मचारियों ने विनर्मतापूर्वक दिए। साथ ही प्रशिक्षुओं को पी.डबल्यू.डी. एप् एवं दिव्यांग जनों के लिए उपलब्ध सुविधाए जैसे व्हील-चेयर, बूथ लोकेटर आदि के बारे मे बताया गया ।
इस दौरान लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से हेमा, गीता, खेम बहादुर व माणिक मण्डल उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *