Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जजी परिसर में स्थित रजिस्ट्री दफ्टर की शिफ्टिंग को लेकर वकीलों का गुस्सा बरकरार है। वकील किसी भी कीमत पर शिफ्टिंग नहीं होने देने पर आमादा हैं। वकील रामगंगा विवाह में शिफ्ट किए गए रजिस्ट्री दफ्तर का सोमवार को भी घेराव किए रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
रजिस्ट्री दफ्तर की शिफ्टिंग को लेकर पिछले कई दिनों से टकराव चल रहा है। जिला जजी परिसर में चल रहे रजिस्ट्री दफ्तर को जिला जज के आदेश पर बाहर शिफ्ट किया गया है। इसका विरोध अधिवक्ता कर रहे हैं और लगातार काम बंद करके हड़ताल पर हैं। इस दौरान कई चक्र की वार्ता जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों के साथ हो चुकी है, लेकिन अधिवक्ता मानने को तैयार नहीं हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को रजिस्ट्री रामगंगा विहार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद से अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर का घेराव कर रखा है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को सुबह से ही रजिस्ट्री दफ्तर के गेट पर डेरा जमा लिया।सुरक्षा के लिहाज से रजिस्ट्री दफ्तर के गेट पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिवक्ताओं के विरोध के चलते रजिस्ट्री दफ्तर का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *