Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना यानि मार्च के महीने में सरकारी कर्मचारियों पर लक्ष्य की प्राप्ति का बोझ बढ़ जाता है। सारे पेंडिंग मामले इसी महीने में सुलझाने पर जोर रहता है। ऐसे ही राजस्व वसूलने में पिछड़ा बिजली विभाग भी मार्च महीने में मशक्कत करता नजर आ रहा है। बिजली बिलों के बकायादारों के घरों पर कर्मचारी रोजाना तकादे कर रहे है, मान मनुहार की जा रही है कि पूरा न सही आधा बिल ही जमा कर दें। सबसे ज्यादा बिजली विभाग के कर्मचारी राजस्व की वसूली के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। क्योंकि सबसे ज्यादा बकाया भी बिजली विभाग का ही लोग दबाये हुए हैं। आम उपभोक्ता से लेकर सरकारी विभागों तक पर बिजली विभाग के लाखों रूपये बकाया हैं। ऐसे में वित्तीय वर्ष के इस आखिरी महीने में ज्यादा से ज्यादा राजस्व की वसूली पर रोक है।
वहीं होली भी नजदीक है और रंगों के इस त्यौहार को मनाने के लिए जेब में पैसा भी होना चाहिये। इसलिए बिजली कर्मचारी तड़के में गली मुहल्लों में घूमकर कटिया कनेक्शनों को पकड़ने की जुगत हैं ताकि होली अच्छी हो जाये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *