Share
देहरादून 13 फरवरी (सू.ब्यूरो)-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम उत्तराखण्ड द्वारा गुनियाल गाँव, देहारादून मे रंगोली प्रतियोगिता, निर्वाचन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व ग्राम-वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहाँ मौजूद सभी लोगों को ओ0एस0डी0 श्रीमती वन्दना थालेड़ी द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई गयी। श्री हिमांशु नेगी ने मतदान का महत्व बताने के साथ-साथ निर्वाचन ज्ञान प्रतियोगिता का संचालन किया और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 व ई0वी0एम – वी0वी0पी0ए0टी का प्रदर्शन कर उसकी जानकारी भी दी।
रंगोली प्रतियोगिता मे पूजा शाह, भमुनी व महिमा टमटा के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार वितरित किए गए। रंगोली प्रतियोगिता के द्वितीय व तृतीय विजेताओं को भी सांतवना  पुरस्कार दिये गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *