Share
देहरादून 29 जनवरी, 2019 (सू.ब्यूरो)-मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में DLMTs की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में MCMC, Election Expenditure Monitoring, Media से सम्बन्धित विषयों पर सम्बन्धित नोडल अधिकारियों द्वारा व्यापक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। इस राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यशाला में सभी जिलों के कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जनपदों के एमसीएमसी एवं अन्य समितियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यशाला में श्री रवि बिजारनियां सहायक निदेशक सूचना/नोडल अधिकारी निर्वाचन द्वारा मीडिया एवं पेड न्यूज के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तुत जानकारी प्रदान की गई। जबकि श्री पंकज उपाध्याय, सीटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा  Model code of Condut तथा  Election Expenditure के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *