Share
देहरादून 31 दिसम्बर (सू.ब्यूरो)-सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने जानकारी दी कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रदेश में 25 दिसम्बर को योजना के शुभारम्भ से अभी तक 19 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। योजना के तहत चिन्हित विभिन्न अस्पतालों में अभी तक 79 लोग अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना की चिकित्सा सुविधा का लाभ ले चुके हैं।
अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना’ में राज्य के सभी परिवारों को कवर किया है और इसमें कैशलैस ईलाज का प्रबंध किया है। इन्श्योरेंस में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए योजना को ट्रस्ट मोड में संचालित किया जा रहा है। यह सुविधा राज्य के सरकारी चिकित्सालयों एवं सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में दी जायेगी। आपात स्थिति में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिये सीधे भर्ती होने पर यह सुविधा मिलेगी। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के सूचारू रूप से संचालन हेतु सरकार द्वारा सभी सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना में कुल 1350 प्रकार के रोग अवस्थाओं से सम्बन्धित पैकेजों का चयन किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *