Share
देहरादून 02 दिसम्बर, 2018 (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं से अपील की है कि हर प्रकार के नशे से दूर रहे तथा नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा न केवल युवा पीढ़ी को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर करता है बल्कि देश को कमजोर करने का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवा ना केवल स्वयं नशे से बचें अपितु अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि नशा मात्र व्यक्तिगत समस्या नहीं है बल्कि इसके  व्यापक सामाजिक, आर्थिक व राष्ट्रीय दुष्प्रभाव है।  युवा पीढ़ी अपने परिवार व समाज की मर्यादाओं, विश्वास व सम्मान को बनाए रखें तथा नशे से दूर रहे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पुलिस लाईन देहरादून में उत्तराखंड पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के उद्देश्य से आयोजित मैराथन 2018 का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने उपस्थित प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध अभियान की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान के उद्देश्य से मैराथन आयोजित करने हेतु शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर  नवनिर्वाचित  मेयर  देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, पुलिस महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा हजारों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *