Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अपने बयानो को लेकर आए दिन विवादो में रहने वाले नागफनी के डेहरिया निवासी मुस्तफा अली एक बार फिर निशाने पर आ गये है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में उनके खिलाफ नागफनी थाने में विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है।
थानाध्यक्ष नागफनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 नवम्बर की रात को 10 बजे न्यारियान चैकी तहसील स्कूल पर एआईएमआईएम की सभा में अपने भाषण के दौरान मुस्तफा अली पुत्र अहसान अली निवासी डेहरिया मैदान वाली मस्जिद ने धर्म, मूलवश व विभिन्न वर्गो एवं समुदायो के मध्य नफरत पैदा करने वाले शब्दों का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान अपने भाषण मंे उन्होनें कहा था कि यदि बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनाने की सोची तो अच्छा नहीं होगा। इसी के साथ उन्होनें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद एवं शिवसेना के विषय में भी अपमानित करने वाले शब्दो का प्रयोग किया। मोहल्ला न्यारियान में जनसभा में मौजूद विभिन्न सम्प्रदायो के लोगों द्वारा इस नफरत भरे भाषण को स्वयं देखा व सुना गया। इस प्रकरण को इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभिन्न समाचार चैनल द्वारा तथा सोशल मीडिया पर प्रमुखता से प्रसारित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष नागफनी ने बताया कि अभियुक्त मुस्तफा अली के खिलाफ धारा 153 ए, 499 व 506 के तहत सोमवार को एफआईआर दर्ज की गयी है।
बता दे कि कई वर्ष पूर्व भी जामा मस्जिद चैराहे पर भी एक जलसे में भड़काऊ बयानबाजी को लेकर मुस्तफा अली जेल जा चुके है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *