Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अगर एटीएम से रूपये निकाल रहे हैं तो होशियार रहें यह आपको नुकसानदेय भी हो सकता है आज कल एटीएम से कटे फटे नोट निकलने लगे है। करूला निवासी युवक के साथ ऐसा ही हुआ। एटीएम से दो हजार का फटा हुआ नोट निकला। बैंको की छुट्टियां होने के चलते पीड़ित कहीं शिकायत भी नहीं कर सका।
करूला के बड़ी मस्जिद के निकट रहने वाले कमाल हैदर ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। शनिवार दोपहर के समय उन्होनें अपनी बैंक के एटीएम से दो हजार रूपये निकाले तो हक्के बक्के रह गये नोट का आधा कोना फटा हुआ था। इसकी शिकायत उन्होनें कस्टमर केयर नम्बर पर करनी चाही तो नम्बर नहीं लगा। बैंकों की छुट्टियां चल रहीं है इसलिए पीड़ित ने सोमवार को बैंक में शिकायत करने की बात कही। खाताधारक का कहना है कि अगर एचडीएफसी बैंक प्रबंधन द्वारा नोट नहीं बदला गया तो इस संबंध में संबंधित केन्द्रीय विभाग व आरबीआई को लिखित शिकायत की जायेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *