Share

बिजली कटौती व बारिश के चलते सन्नाटे का उठाया फायदा
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अंधाधुंध बिजली कटौती से चोर उचक्कों के हाथ मजे आ रहे है। शहर में निरंतर चोरी चकारी की वारदातें हो रहीं है। बिजली विभाग तो आधी रात में कटौती करने से मतलब है उसे नहीं पता कि इसका सीधा फायदा चोर उचक्के उठा रहे है। बीती रात अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए चोर उचक्के सीधी सराय के एक बंद मकान में घुस आये और नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
गलशहीद थाना क्षेत्र के सीधी सराय फसियो गली में मौ0 वसीम का तिमंजिला मकान है। सबसे नीचे के हिस्से में उनका कारखाना है और ऊपर के दो कमरों में फैमिली रहती है। रविवार की रात 7.30 बजे के करीब वह क्षेत्र में ही बेगम वाली मस्जिद के निकट अपने भाई के घर मंे मंगनी के कार्यक्रम में सपरिवार गये थे। सोमवार सुबह जब वापस लौटे और घर के मुख्य द्वार का ताला खोलकर ऊपर कमरो में गये तो सामान बिखरा देख चैक गये। मौ0 वसीम ने बताया कि रात में किसी समय चोर छतों के रास्ते से घुस आये होंगे और उनके बीच के कमरे में रखी सेफ से 28 हजार रूपये कैश, सोने की अंगूठी, सोने की दो बालियां व बुंदे चोरी कर ले गये। हैरत की बात यह रही कि इसके अलावा कारखाने या किसी और कमरे से कोई और चीज चोरी नहीं हुई। यहां तक की आर्टिफिशियल ज्वैलरी को चोर ऐसे ही छोड़ गये।
सूचना मिलने पर गलशहीद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को शक है कि जिस प्रकार से चोरी हुई है तो कहीं न कहीं ‘‘घर के भेदी’’ वाली बात है। क्योंकि ज्वैलरी और नकदी के अलावा कोई और चीज चोरी नहीं हुई और चोर को पता था कि मौ0 वसीम आज रात घर पर नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *