Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को असालतपुरा विद्युत उपकेन्द्र के जेई विकास राजपूत ने जबरदस्त तरीके से टीम के साथ बकाया वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्हें रिजर्व पुलिस लाईन से एक दरोगा व दो सिपाही उपलब्ध हुए थे। इन्हीं के साथ क्षेत्र में सारा दिन 20 हजार से ऊपर के बकायेदारो के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें आठ स्थानो से मीटर उतारकर तीन दिन में बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई है अन्यथा एफआईआर होगी।
जेई विकास राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को बिजली विभाग की टीम पुलिस के साथ सीधी सराय, मिस्त्री चैक, हरी चुगो वाली मस्जिद के निकट तथा बड़ा अहाता क्षेत्र में बकायादारो की तलाश में निकली। विभाग से 30 बड़े बकायादारों की लिस्ट आयी थी जिन पर 20 से 50 हजार तक का बकाया है और इन लोगों ने काफी समय से बिजली के बिल जमा नहीं किये। अति संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद विकास राजपूत ने पूरी मुस्तैदी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान असालतपुरा बड़ी मस्जिद के पीछे मौ0 हनीफ, बड़ा अहाता के पास फरहा, रेहाना परवीन, सीधी सराय में राहत जान, सीधी सराय में ही शमा परवीन, अंसारी पार्क के पास हाजरा बेगम पर 50 हजार से अधिक का बकाया होने पर इन सभी के मीटर उतार लिये गये और तीन दिन के अंदर बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा एफआईआर दर्ज की जायेगी। वहीं भुसेरो में तलत अंजुम व हरी चुगो मस्जिद के सामने गुफरान पर भी 20 हजार से अधिक का बकाया होने पर इन्हें भी चेतावनी दी गई कि जल्द बकाया जमा करें अन्यथा मीटर उतारने के साथ साथ एफआईआर की कार्यवाही होगी। अभियान के दौरान चेकिंग टीम में उदय सिंह, ओम सिंह, मौ0 इदरीस, मनोज व असगर पूरी मुस्तैदी के साथ लगे रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *