Share

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय ने मंगलवार को ट्वीट किया, अंतिम लड़ाई के लिए तैयार हो जाएं. 29 नवंबर 2018 को आ रही है 2.0 फिल्म के निर्देशक शंकर शंमुगम ने भी ट्वीट कर 29 नवंबर को फिल्म रिलीज होने की जानकारी दी। वहीं 13 नवम्बर को फिल्म का टीजर रिलीज होगा।
2.0 में पहली बार अक्षय और रजनीकांत साथ नजर आएंगे. फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है.
यह फिल्म 2010 में आई फिल्म एंथिरन (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं. ऐश्वर्या की जगह फिल्म श्2.0श् में एमी जैक्सन नजर आएंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *