Share
देहरादून 05 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)-अगले दो अक्टूबर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। इस सिलसिले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को सचिवालय में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाकर संस्कृति विभाग को प्रस्तुत करें।
सचिव संस्कृति दिलीप जावलकर ने बताया कि अल्मोड़ा स्थित अनासक्ति आश्रम में महात्मा गांधी ने प्रवास किया था। इसलिए सूचना विभाग द्वारा नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तुत की जाने वाली झांकी अनासक्ति आश्रम पर आधारित होगी। इसके अलावा जन सहभागिता से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। गांधी युवा महोत्सव, स्वच्छ उत्तराखंड अभियान, पद यात्रा और अन्य विभिन्न कार्यक्रम सालभर चलाये जाएंगे। महात्मा गांधी की विचारधारा पर आधारित कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आनंद बर्धन, सचिव वन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, एडीजी श्री अशोक कुमार, अपर सचिव श्री चंद्रेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *