Share
हरिद्वार/देहरादून 19 अगस्त, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को हर की पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड, हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि-विसर्जन में शामिल हुए। अस्थि-विसर्जन स्व.अटल जी की दत्तक पुत्री श्रीमती नमिता कौल भट्टाचार्य व उनके पति श्री रंजन भट्टाचार्य, नातिन सुश्री निहारिका भट्टाचार्य, स्व.अटल जी के भांजे श्री अनूप मिश्रा व श्रीमती नमिता की बहन सुश्री नम्रता सहित अन्य परिवारजनों ने सम्पन्न करवाया।
अस्थि-विसर्जन से पूर्व भल्ला कालेज मैदान से स्व.अटल जी की अस्थि कलश यात्रा हर की पौडी के लिए रवाना हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने स्व. अटल जी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, सांसद श्री रमेश पोखरियाल ’निशंक’, श्री अनिल बलूनी, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, श्री सतपाल महाराज, श्री अरविंद पाण्डेय, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री देशराज कर्णवाल, श्री कुंवर प्रणब चैंपियन, श्री आदेश चौहान, श्री प्रदीप बत्रा, श्री विनोद चमोली, श्री संजय गुप्ता, स्वामी यतीश्वरानन्द, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानन्द सरस्वती, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *