Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। 15 जुलाई से एक बार फिर प्रदेश सरकार पाॅलीथिन के प्रयोग पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगाने की तेयारी कर रही है। हालांकि पाॅलीथिन के प्रयोग की मनाही पहले भी देश की अदालतों से लेकर प्रदेश सरकार तक कर चुकी है। साल भर पहले जनपद में इसको लेकर छापामार अभियान भी चले मगर कोई नतीजा नहीं निकला। पाॅलीथिन बेचने वाले ही धड़ल्ले के साथ दुकानें खोले हुए नियम कानूनों को मुंह चिढ़ाते हुए पाॅलीथिन बेचते नजर आये। सबसे पहले तो पाॅलीथिन बेचने वाली दुकानें बंद होेनी चाहिये उसके बाद दुकानदारों पर जो कि ग्राहकों को पाॅलीथिन में सामान देेते है। उन पर सख्ती हो क्योंकि कोई भी चीज जब तक बिकनी बंद नहीं होगी तब तक उसके प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुम्किन है। खुद सरकारी कार्यालयों में बैठे अधिकारी तक इस ओर गम्भीर नहीं है और उनके कर्मचारी ही पाॅलीथिन में कार्यालयों में गर्मागर्म चाय व समोसे लाते देखे जाते है। खुद फतीहत औरों को नसीहत, इसलिए पहले सरकारी कार्यालयों में इस प्रतिबंध को सख्ती के साथ लागू किया जाये फिर शहर में इसका अमल हो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *