Share
देहरादून 06 जुलाई, 2018(सू.ब्यूरो)-मा.उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में 07 से 27 जुलाई, 2018 तक प्रातः 10.00 से सायं 05.00 बजे तक देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन व सीलिंग का कार्य अनवरत रूप से जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालो पर आई.पी.सी. की धारा के अन्तर्गत एफ.आई.आर. दर्ज की जायेगी। ध्वस्तीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की ठिलाई क्षम्य नही होगी।
अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण, अतिक्रमणों के चिन्हिकरण व ध्वस्तीकरण की समीक्षा के साथ ही इस संबंध में आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। शुक्रवार को इस अभियान के अन्तर्गत 242 अतिक्रमणों का चिन्हीकरण किया गया। अब तक कुल 2154 अवैध अतिक्रमणों के चिन्हांकन की कार्यवाही सम्पादित की जा चुकी है।
श्री ओमप्रकाश ने निर्देश दिये कि यदि भविष्य में कोई दुबारा अतिक्रमण करता है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध संबंधित विभाग आई.पी.सी. की धारा के अन्तर्गत एफ.आई.आर. दर्ज करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन अवैध भवनों को अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है, ऐसे भवन स्वामियों से भवन के ध्वस्तीकरण किये जाने का चालान भी नियमित रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई क्षम्य नही होगी। ध्वस्तीकरण के कार्य में लगाये गये कार्मिकों को एमडीडीए द्वारा लंच पैकेट उपलब्ध कराये जाए, ताकि लंच टाईम का भी सदुपयोग हो सकें।
श्री ओमप्रकाश ने पुलिस विभाग को निर्देश दिये है कि रविवार को देहरादून में लगने वाले संडे मार्केट को किसी भी दशा में न लगने दिया जाए, जिससे की संडे मार्केट लगने वाले स्थान के आस-पास यातायात का दबाव कम रहे व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुगमता से सम्पादित हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संडे मार्केट लगाता है, तो ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमित सब्जी मण्डियों को हटाने के साथ ही सब्जी मण्डी के लिये वेंडिग जोन बनाया जाए, जिससे आम जनमानस को कोई परेशानी न हो।
बैठक में अतिक्रमण हटाओ अभियान टास्क फोर्स के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. श्री आशीष श्रीवास्तव जिलाधिकारी श्री एस.ए.मुरूगेशन, मुख्य नगर आयुक्त श्री विजय कुमार जोगदंडे, सचिव एम.डी.डी.ए. श्री पी.सी.दुमका, उपजिलाधिकारी मसूरी सुश्री मीनाक्षी पटवाल, उपजिलाधिकारी चकराता श्री बृजेश कुमार, सी.ओ. श्री बी.एस.चौहान, अनु सचिव श्री दिनेश कुमार पुनेठा सहित अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुडे संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *