Share
देहरादून 04 जुलाई, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रणव मुखर्जी फाउण्डेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती ओमिता पाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि प्रणव मुखर्जी फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश के जनपद पौडी के विकासखण्ड जहरीखाल एवं हरिद्वार के बहादराबाद विकासखण्ड के 15 गांवो के समग्र विकास की पहल के लिये चिन्ह्ति किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, आर्गनिक खेती, रोजगार सृजन, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण आदि क्षेत्रों में कार्य किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा चिन्ह्ति गांवो के विकास के लिये राज्य सरकार भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये जड़ी बूटी, सगंध पादप, आर्गनिक खेती, रोजगार सृजन, स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा, ग्रामीण स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अनेक योजनाये संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में फाउण्डेशन सहयोग कर सकता है।
श्रीमती ओमिता पाल ने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि फाउण्डेशन द्वारा इन गांवो के विकास में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के साथ भी सहयोग किये जाने पर वार्ता हुई है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह एवं अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश भी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *