Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। यूं तो पूरे शहर में बिजली चोरी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रहीं है परन्तु शहर के घनी आबादी वाले असालतपुरा क्षेत्र में आए दिन बिजली चेकिंग टीम के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर यह इलाका बिजली विभाग के निशाने पर आ गया है। लिहाजा पूरी सख्ती के साथ चेकिंग में जुटे बिजली विभाग ने बिजली चोरों को साफ संदेश दे दिया है कि हम किसी से कम नहीं।
चेकिंग टीम में मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद की विजिलंेस की टीमें तो शामिल है हीं साथ ही अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ, जेई समेत 70 संविदाकर्मी मौजूद है। कुल मिलाकर 150 लोगों की भारी भरकम टीम जिस इलाके से भी चेकिंग के लिए गुजरी लोगों में हड़कम्प मच गया। बता दें कि असालतपुरा में जनवरी माह में तत्कालीन जेई संतोष दिवाकर के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद अभी तीन चार दिन पहले बड़ा अहाता क्षेत्र में संविदाकर्मी का सिर फोड़ दिया गया। असालतपुरा क्षेत्र मंे चेकिंग टीमो के साथ आए दिन की मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर बिजली विभाग ने भी सख्त रूख अपनाया हुआ है। पूरे शहर के साथ साथ असालतपुरा क्षेत्र में सख्ती के साथ चेकिंग की जा रही है। कई थानों की फोर्स चेकिंग टीमो के साथ चल रहंी है। बिजली विभाग ने साफ कह दिया है कि चेकिंग टीमों पर हमले से विभाग डरने वाला नहीं है। बिजली चोरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। जब तक बिजली चोरी नहीं रूकेगी तब तक सख्ती के साथ अभियान जारी रहेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *