Share
देहरादून 24 जून, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के साथ  शांतिकुंज(हरिद्वार) में ’अखिल विश्व गायत्री परिवार’ के प्रमुख श्रद्धेय डॉ.प्रणव पंड्या और श्रद्धेया शैलबाला पंड्या व चिन्मय पंड्या से भेंट की। ’संपर्क फ़ॉर समर्थन’ अभियान के अंतर्गत उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 4 साल की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो व योजनाओं की जानकारी भी दी।  इसके बाद यहां से भारत माता मंदिर ट्रस्ट संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज तथा आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के अवधेशानंद गिरि से भेंट वार्ता की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, पूर्व मेयर श्री मनोज गर्ग, पार्टी की महासचिव सरोज पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *