Share

हुकूमत एक्सप्रेस
सम्भल। नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करना दो किशोरों को भारी पड़ गया। लोगो के समूह ने दोनों को पकड़कर न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि तुगलकी फरमान जारी करते हुए दोनों का मुंडन कर मुँह पर कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। हालांकि पुलिस कारवाही किये बिना दोनो को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब मोहल्ले के दो किशोरों ने पड़ोस की एक मासूम बच्ची को बुरी नियत से दबोच कर कही जाने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगो को भनक लगी तो भीड़ ने जमा होकर दोनो किशोरो की घेरा बंदी कर की कर दबोच लिया और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को न सौप खुद ही सजा देते हुए दोनों का मुंडन करते हुए न सिर्फ मुँह पर कालिख पोती बल्कि पीटते हुए पूरे मोहल्ले में घुमायाए हालांकि बाद में दोनों के माफी मांगने पर चेतावनी देते हुए पुलिस कारवाही किये बिना छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि करीब दो घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे की पुलिस को कोई जानकारी तक नही लगी जबकि सीओ ओर एसडीएम दोनो का कार्यालय घटना वाली जगह के ठीक सामने हैए बहरहाल मानवाधिकार का उल्लंघन करने वाली इस घटना पर पुलिस क्या एक्शन लेती हैए यह तो बाद कि बात है लेकिन जिस तरह से यह घटना हुई है बाकई शर्मशार करने वाली है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *