Share
देहरादून 01 जून, 2018(सू.ब्यूरो)-दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ के बाद देहरादून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन हेतु चुना गया है। 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एफआरआई में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इस सिलसिले में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक की।
बैठक में पतंजलि योगपीठ, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लिविंग, परमार्थ निकेतन, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, लायंस क्लब, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, इंस्टीटूट ऑफ वाटर कंजर्वेशन, एम्स ऋषिकेश, वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट, भारत स्काउट एंड गाइड, आर्डिनेंस फैक्ट्री, संस्कृत विश्वविद्यालय, ब्रह्म कुमारी, एनआईवीएच, बीएसएनएल, सेना, आईटीबीपी संगठनों और संस्थाओं के साथ आदि के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। मुख्य सचिव ने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनायें। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि 15 दिन के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अपने-अपने संस्थानों से योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराएं। सभी संस्थाएं और संस्थान इस विशेष कार्य के लिए नोडल अधिकारी नामित करें। सचिव आयुष श्री आरके सुधांशू ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड आयुष विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईमेल आईडी ayushgram88@gmail.com पर कार्यक्रम संबंधी सुझाव दिया जा सकता है। कल से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। 15 दिनों के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए देहरादून, हरिद्वार में कई स्थानों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
बैठक में भारत सरकार के संयुक्त सचिव आयुष श्री रंजीत कुमार, उप सचिव श्री वासु रेड्डी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, संस्थानों के प्रमुख उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *