Share

परवेज जैदी गांधी
मुरादाबाद। शहर भर में अतिक्रमण हटाने के दावे किये जा रहे हैं मगर अफसरों के आवासों के बाहर खुद अतिक्रमण जैसी अव्यवस्थायें है। कांठ रोड पर कमिश्नर आवास के निकट महाराजा अग्रसेन चैक के पास लगा तरबूज का फड़ मार्ग को अवरूद्ध कर रहा है। वाहन चालक जब इस फड़ पर रूकते हैं तो मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इस अव्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी आवास के बाहर दर्जनो के हिसाब से फलों के ठेले लगे हुए है। पुलिस अकादमी के निदेशक के आवास के बाहर भी कई ठेले लगे हैं मगर कोई इन्हें टोकने वाला नहीं। दिन भर यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। अधिकारियों के वाहन खामोशी से बंगलो में चले जाते हैं मगर बंगलो के बाहर इस अतिक्रमण की ओर उनका ध्यान नहीं। जब वीआईपी एरिया की यह हालत है तो बाकी शहर में सड़कों को घेरकर अतिक्रमण करने वालों ने क्या हाल कर रखा होगा। इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *