सांई मंदिर रोड पर जबरदस्त अतिक्रमण, अधिकारियो ने आंखे मूंदी

335
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के वीआईपी इलाकों में भी अतिक्रमण की यह हालत है कि सड़कें बुरी तरह तंग हो गयी हैं और कई-कई घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। कांठ रोड पर सांई मंदिर रोड पर नजर डाली जाये तो यहां चाट पकौड़ी के स्टालों के कारण जबरदस्त अतिक्रमण है। दुपहिया व चैपहिया वाहन यहां खड़े हो जाते हैं जिससे मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। मजे की बात यह है कि यूपी 100 के वाहन यहां खड़े रहते हैं मगर उन्हें यह अव्यवस्था नजर नहीं आती। लोगों का कहना है कि कई-कई घंटे यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। अधिकारियों के वाहन यहां से गुजरते हैं मगर कोई इन्हें कुछ नहीं कहता। कई बार देखा गया है कि खुद पुलिस अधिकारियों के वाहन यहां जाम में फंस जाते हैं मगर वह इसकी समस्या की ओर ध्यान नहीं देते। विशेषकर मंगलवार व रविवार को यहां भीड़भाड़ अधिक रहती है।

LEAVE A REPLY