Share

नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस समेत सात विपक्षी दलों के सांसदों के महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को आज नामंजूर कर दिया।
श्री नायडू ने यहां जारी एक बयान कहा कि सासंदों का मुख्य न्यायाधीश के आचरण पर मीडिया के समक्ष चर्चा करना संसदीय गरिमा और औचित्य के खिलाफ है क्योंकि इससे मुख्य न्यायाधीश के पद की गरिमा गिरती है।
सूत्रों ने बताया कि कानूनी विशेषज्ञों से मशविरे के बाद महाभियोग के प्रस्ताव को नामंजूर करने का निर्णय लिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *