Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार को क्षेत्राधिकारी कटघर व प्रभारी निरीक्षक थाना गलशहीद द्वारा थाना परिसर में 8 मार्च को विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाये जाने के परिप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन करने के सम्बन्ध में बिनातुल कुरैश गल्र्स इंटर कालेज असालतपुरा व गांधी नगर पब्लिक स्कूल में छात्रों को सम्बोधित कर उनको छात्राओं के प्रति उचित व्यावहार करने हेतु व संवेदनशील बनाने तथा छात्राओं के साथ संवाद कर उनके कानूनी प्राविधानो के बारे में जागरूक कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न हेल्पलाईन के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर चाइल्ड लाईन की कोआॅर्डिनेटर श्रद्धा शर्मा भी मौजूद रहीं।
वहीं दूसरी ओर मैनाठेर पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को मैनाठेर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने ग्राम डींगरपुर स्थित हबीबी इंटर कालेज में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के प्रति छात्र छात्राओ को पुलिस डायल हड्रेंड 1090 एवं विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कुन्दरकी नगर स्थित कुन्दरकी पब्लिक इंटर कालेज में भी थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जनपद के मुगलपुरा व अन्य थानों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम हुए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *