बिजली विभाग के जेई को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

1856
Share

अनवर कमाल
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता योगेश कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया थाना क्षेत्र के जनक पुर निवासी किसान अनुज कुमार पुत्र ओमकार ने अपने खेत पर केवल लगाने के लिए विद्युत कनेक्शन लेने की मांग की थी किसान का आरोप है कि अवर अभियंता योगेश कुमार ने विद्युत लाइन बिछाने के लिए 100000 की मांग की थी परेशान किसान ने एंटी करप्शन को इस बाबत जानकारी दी सूचना मिलने पर एंटी करप्शन टीम शुक्रवार की दोपहर करीब 12ः00 बजे महमूदपुर माफी पहुंची और किसान अनुज ने 50000 की रकम दी तभी एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही अवर अभियंता योगेश कुमार को रिश्वत के 50 हजार रुपेश के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया अवर अभियंता योगेश कुमार को एंटी करप्शन की टीम थाना ले जाकर पूछताछ करने में जुटी है
एंटी करप्शन टीम प्रभारी श्री प्रज्ञा मिश्रा निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भगत सिंह व युद्धवीर सिंह विजय कुमार ओमराज वैष्णो स्वराज सिंह की टीम ने महमूदपुर माफी के विद्युत अवर अभियंता योगेश कुमार को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

LEAVE A REPLY