Share

गांधीनगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विश्वासपात्र विजय रुपाणी दूसरे कार्यकाल के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने यहां प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। जेटली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रुपाणी को प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया गया।’’
पटेल फिलहाल गुजरात के उपमुख्यमंत्री हैं। वैसे भाजपा ने इस अहम पश्चिमी राज्य में लगातार छठी बार सत्ता बरकरार रखी है लेकिन प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से महज मामूली अंतर से पार्टी की जीत के चलते रुपाणी के अपने पद पर बने रहने के बारे में तमाम तरह की अटकलें लगने लगी थीं। भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें जीती हैं और 1995 के बाद से पहली बार उसकी सीटें सौ के नीचे गयी है। कांग्रेस ने पिछले कई सालों में पहली बार सबसे अच्छा प्रदर्शन किया एवं 77 सीटें जीतीं। सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा में उसका संख्याबल 80 हो गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *