अमरोहा गेट चैराहा बना मिलावटखोरी की मण्डी

962
Share

मुरादाबाद। अमरोहा गेट चैराहे पर रोजाना मिलावटी मावा मण्डी लगकर बिक रहा है परन्तु खाद्य विभग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी भनक तक नहीं है। मिठाई दुकानदारो के अलावा अन्य लोग भी यहां से मावा खरीदकर ले जाते हैं परन्तु बाद में पता चलता है कि यह मिलावटी मावा है।
जहां मिठाई दुकानदारों की लागत खराब होती है तो वहीं घरेलू लोग भी इस धोखाधड़ी पर ठगे से रह जाते है। चिकित्सकी की मानें तो मिलावटी मावा शरीर को अत्यन्त नुकसान देता है। परन्तु खाद्य विभाग आंखे मूंदे हुए है।

LEAVE A REPLY