Share

नयी दिल्ली 26 नवंबर (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाने की आज वकालत करते हुए ‘न्यू इंडिया ’ के निर्माण के लिए शासन के तीनों अंगों न्यायपालिका ,विधायिका और कार्यपालिका से आपस में मिलजुलकर काम करने की अपील की ।

श्री मोदी ने यहां विज्ञान भवन में ‘संविधान दिवस ’ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कराना बहुत ही खर्चीला काम हो गया है और इससे देश पूरे साल चुनावी मोड में रहता है जिससे शासन का कामकाज बाधित होता है ।
उन्होंने कहा कि पहले ये चुनाव साथ -साथ होते है और उसे लेकर अनुभव बहुत अच्छे थे लेकिन हमारी अांतरिक कमजोरियों के कारण यह व्यवस्था खत्म हो गयी ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *