मुख्यमंत्री कल शहर में

1204
Share

मुरादाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में आ रहे है। मझोला क्षेत्र के लाईनपार स्थित रामलीला मैदान में वह भाजपा प्रत्याशी की जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनायेंगे। मुख्यमंत्री की आमद को लेकर सभी सरकारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। डीएम व एसएसपी ने जनसभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सभी तैयारियो को हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री की आमदगी के दौरान लाईनपार रामलीला मैदान को सील कर भारी संख्या में फोर्स लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री अपने हेलीकाप्टर द्वारा सुबह 11.25 पर यहां पहुंचेंगे और 12.20 पर सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY