Share

अहमदाबाद, 22 नवंबर (वार्ता) पाटीदार अारक्षण आंदोलन समिति (पास) के संयोजक हार्दिक पटेल ने आज कहा कि कांग्रेस की ओर से सुझाया गया आरक्षण का फार्मूला सही है और उनका संगठन हालांकि पार्टी को सीधे तौर पर समर्थन की घोषणा नहीं कर रहा पर सत्तारूढ भाजपा के विरोध के चलते गुजरात विधानसभा चुनाव में उसे प्रत्यक्ष या परोक्ष फायदा होगा।

हार्दिक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगाया कि भाजपा गुजरात चुनाव में पाटीदार मतों का बंटवारा करने के लिए 200 से 300 करोड़ रूपये खर्च कर निर्दलीय उम्मीदवारों को उतार रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद करीबी समझने वाले और गुजरात के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के कैलाशनाथन पर उन्हें राजद्रोह मामले में जेल में रहते हुए आंदोलन समेटने के लिए 1200 करोड़ रूपये का ऑफर देने का आरोप भी लगाया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *