Share

लखनऊ 15 नवम्बर (वार्ता) अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद को सुलह समझौते से हल करने के चल रहे प्रयासों के बीच आज आध्यात्मिक गुरु श्री श्रीरविशंकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में यहां मुलाकात की।
सुलह समझौते से मसले के हल पर शिया समुदाय के एक गुट ने इसका विरोध कर शिया वक्फ बोर्ड को करारा झटका दे दिया।
शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने जहां सुलह समझौते से मंदिर निर्माण का समर्थन किया है, वहीं आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के साथ रहने का फैसला कर वक्फ बोर्ड के समक्ष असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *