कोलकाता। कोलकाता से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बुधवार सुबह उस समय गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरने से पहले विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला। नोट में सुबह 11:10 बजे प्लेन को हाईजैक किए जाने की बात लिखी हुई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहाँ उसकी सघन जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया का एयरबस अ320ल्लीङ्म विमान कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान के भीतर क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक नोट मिला, जिसमें विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। नोट मिलते ही चालक दल ने बिना देर किए पायलट को इसकी सूचना दी। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (अळउ) को इसकी जानकारी दी और अलर्ट जारी किया।
घटना के समय विमान में कुल 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित स्थान पर आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया, जहाँ सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपनी जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है।एजेंसी
