Share
कश्मीर और लद्दाख में अक्टूबर में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर-कारगिल-लेह नेशनल हाईवे के ऊंचे हिस्से बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। द्रास में इस मौसम की पहली अच्छी-खासी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-कारगिल-लेह नेशनल हाईवे के आस-पास का नज़ारा पूरी तरह बदल गया है और पूरे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। सुबह-सुबह जोजिला दर्रा, साधना दर्रा, राजदान दर्रा, गुमरी की पहाड़ियों, द्रास और लद्दाख के मीनामार्ग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-कारगिल-लेह नेशनल हाईवे के ऊंचे हिस्से बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। इसके अलावा, गुलमर्ग और पीर पंजाल रेंज के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की खबर है।

By Admin