एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली है। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद अब नोएडा के कई इलाकों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। नोएडा के कई इलाकों में बारिश भी हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।
सुबह के समय तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हुआ। हालांकि, दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद नोएडा के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और हवा में ठंडक घुल गई।
मौसम में आए बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। आने वाले घंटों में भी हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बनी हुई है।
राजधानी में बुधवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, कई क्षेत्रों में काले घने बादल छाए रहे, लेकिन बिना बरसे ही गुजर गए। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली, जिससे दिल्ली-एनसीआर में हल्की उमस महसूस हुई। हालांकि, दोपहर बाद कई इलाकों में फिर से काले बादल छा गए।











