सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के पूरा गाए जाने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आपत्ति जताई

14
Share

सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के पूरा गाए जाने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आपत्ति जताई और मांग की कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए।केरल में राष्ट्रीय प्रतीकों और सरकारी कार्यक्रमों को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ रहा है। केरल के पूर्व सीएम और विपक्षी नेता पिनाराई विजयन ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में पूरा वंदे मातरम् गाने को अनिवार्य करने के निर्देश का विरोध किया है। विजयन ने इसे RSS के एजेंडे को लागू करने की कोशिश बताया और इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।
पिनाराई विजयन ने कहा कि देश ने वंदे मातरम् की पूरी रचना को अनिवार्य तौर पर गाने को कभी भी स्वीकार नहीं किया। परंपरागत रूप से वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरों को ही राष्ट्रीय गान के साथ पब्लिक प्रोग्राम में अपनाया जाता रहा है।
RSS की नीति के अंतर्गत पूरा वंदे मातरम् देश ने स्वीकार नहीं किया। इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए। सिर्फ शुरुआती 2 पंक्तियां ही पर्याप्त हैं: पिनाराई विजयनकेरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन ने केरल सरकार और कांग्रेस लीडरशिप पर भी निशाना साधा। विजयन ने सीएम वीडी सतीशन और यूडीएफ सरकार पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि वंदे मातरम् के पूरे संस्करण को अपना लेना कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष सोच के खिलाफ है।उन्होंने आरोप लगाया कि केरल सरकार सियासी दबाव के आगे झुक रही है। केरल सरकार, RSS के एजेंडे के सामने किस हद तक झुक गई है, यह शपथ ग्रहण के वक्त से ही नजर आ रहा है।विजयन का कहना है कि पहले से चले आ रहे सार्वजनिक कार्यक्रमों के नियमों में बदलाव करने से समाज के कुछ वर्ग खुद को अलग-थलग फील कर सकते हैं। इससे केरल के कार्यक्रमों की धर्मनिरपेक्षता की भावना पर असर पड़ सकता है।
केरल के मुख्य सचिव बिश्वनाथ सिन्हा की तरफ से 6 अगस्त को रिलीज किए गए एक पत्र के बाद यह विवाद सामने आया है। यह लेटर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से भेजे गए एक संचार के बाद रिलीज किया गया था। लेटर में कहा गया है कि वंदे मातरम् के गायन को लेकर भारत सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाना है। इससे पहले, मौलाना मदनी ने वंदे मातरम् को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मुसलमान सिर्फ एक अल्लाह की इबादत करता है।